हालात

गुवाहाटी में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश से शहर में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यातायात धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

गुवाहाटी में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया
गुवाहाटी में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया फोटोः IANS

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम के गुवाहाटी शहर में अगले तीन से चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे के अंदर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान भी आने की संभावना है।

Published: undefined

मौसम के इस पैटर्न से शहर में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यातायात धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और आपातकालीन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Published: undefined

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुवाहाटी के सभी लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें। रोजाना काम पर जाने वाले लोगों और लंबी यात्रा करने वालों से अनुरोध है कि वे अपनी दिनचर्या को मौसम के हिसाब से प्लान करें। भारी बारिश के दौरान बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने से बचें। खासकर निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाढ़ या जमीन खिसकने के किसी भी संकेत पर तुरंत सतर्क हो जाएं और सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

Published: undefined

एएसडीएमए ने बताया कि मौसम की नवीनतम जानकारी उसके आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मौसम की जानकारी लें और स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।

Published: undefined

यह अलर्ट ऐसे समय में आया है, जब असम में बारिश का मौसम शुरू हो रहा है। आईएमडी और एएसडीएमए दोनों ही विभाग मिलकर स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास कर रहे हैं। अगर बारिश का यह दौर जारी रहा तो शहर की ड्रेनेज सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, इसलिए सभी नागरिकों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined