
गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की हत्या पर अब उनकी बहन आयशा नूरी ने सवाल उठाया है। हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इतना ही नहीं कोर्ट में दायर अपनी याचिका में अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर को भी संदिग्ध बताया है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाने की मांग की है। बता दें कि अतीक की हत्या का मामल पहले ही सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने एक पीआईएल पर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में 3 जुलाई को सुनवाई होनी है।
Published: undefined
गौरतलब है कि अतीक और अशरफ अहमद को अप्रैल के महीने में उस गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की कस्टडी में लिया गया था और पुलिस देर रात दोनों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। उसी दौरान मीडिया कर्मी बन कर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई थी।
Published: undefined
इससे एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद को पुलिस ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। उस पर 5 लाख का इनाम था। एसटीएफ ने इसके साथ ही शूटर गुलाम मोहम्मद को भी एनकाउंटर ने ढेर कर दिया था। इस एनकाउंटर पर भी कई लोगों ने सवाल उठाया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined