हालात

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर में 13 मजदूर सवार थे। यह मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई करने के बाद अपने घर वाराणसी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादासा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 13 मजदूर सवार थे। यह मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई करने के बाद अपने घर वाराणसी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादासा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नाराज ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि भदोही से बनारस की और जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मारी है। सूचना मिलने के बाद हम लोग वहां पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत