हालात

बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो की टक्कर 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

घटना मे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के बेगूसराय के एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिहटा और बेगूसराय मार्ग के रतनपुर चौक पर हुई है। सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना मे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर चौक के पास एक कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान अधिकारियों ने की चोरी, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

  • ,
  • बिहार: कहीं 'गिरिराज कुंड' तो कहीं 'कुंदन कुंड', सड़क के गड्ढों को दिया गिरिराज सिंह और BJP विधायक का नाम

  • ,
  • दिल्ली में दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 349 तक पहुंचा, कई इलाकों में छाई धुंध

  • ,
  • पंजाब चुनाव से पहले AAP में भगदड़! दो विधायकों के बाद अब कुंवर विजय प्रताप ने भी छोड़ी पार्टी, MLA पद से इस्तीफा

  • ,
  • अब 'मुरासु' बरपाएगा कहर! आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं