हालात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 18 घायल

घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसके बाद उन्हें गाजियाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए इनमें से नौ लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह एक वाहन सोनीपत से ईंट भट्टा मजदूरों को लेकर हरदोई की तरफ जा रहा था और जब यह वाहन मुरादनगर थाना इलाके के पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रहा था तो कुछ लोग लघुशंका के लिए उतरे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहन पलट गया और चार लोगों की मृत्यु हो गई एवं 18 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वाहन में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मायादेवी (45), इरशाद (30), नजुमन (60) और शमीना (20) के रूप में हुई है। ये सभी हरदोई जिले से थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसके बाद उन्हें गाजियाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए इनमें से नौ लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया