हालात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तड़के करीब पौने तीन बजे परशुराम चौराहा पर हुआ। रामनवमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद ऑटो-रिक्शा से लौट रहे थे।

Published: undefined

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो एक नीम के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

सक्सेना ने बताया कि पुलिस बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी के चालक का पीछा कर रही थी।

मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम कश्यप (30), उनकी पत्नी शगुन (25) और रिश्तेदार पिंकी कश्यप (60) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों में प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार शाम छिंदवाड़ा जिले में बस और पिकअप वाहन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 अन्य घायल हुए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • ,
  • हेडलाइन बनाने और लोगों को बेवकूफ़ बनाने के बजाय, असल में राहत देने पर ध्यान दे सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले पर खेड़ा

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, खामेनेई के पोस्टर लेकर NC-PDP विधायकों का प्रदर्शन

  • ,
  • पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

  • ,
  • 'आत्मनिर्भरता के मंत्र' के बीच मोदी सरकार में कच्चे तेल-LPG के आयात पर निर्भरता बढ़ी- कांग्रेस