हालात

महाराष्ट्र के लातूर में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार वाहन ने एसयूवी को टक्कर मार दी, जो की श्रद्धालुओं को धाराशिव जिले के ओमरगा से बीड जिले के पुरुषोत्तम पुरी ले जा रही थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के दूसरे वाहन से टकरा जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना लातूर-औसा राजमार्ग पर बुधोडा गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार वाहन ने एसयूवी को टक्कर मार दी, जो की श्रद्धालुओं को धाराशिव जिले के ओमरगा से बीड जिले के पुरुषोत्तम पुरी ले जा रही थी।

Published: undefined

इस दुर्घटना में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान मिलावती पाटिल (53), रेशमा पाटिल (29) और सरोजा पतंगे (42) के रूप में हुई है तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को लातूर के विलासराव देशमुख गवर्नमेंट मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि औसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

Published: undefined