हालात

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर ग्राम की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार श्रद्धालु दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। तभी महोखर ग्राम के पास श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बस से भिड़ंत हो गई।

फोटो:सोशल मीडिया
फोटो:सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मालवाहक वाहन और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर ग्राम की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार श्रद्धालु दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। तभी महोखर ग्राम के पास श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बस से भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन लोगों की इस हादसे में जान चली गई।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन की मौत हुई है और छह श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत