हालात

मध्य प्रदेश के शहडोल में भीषण रेल हादसा, सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो माल गाड़ी के बीच टक्कर, लोको पायलट की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। चालक घायल हो गया है, और दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के शहडोल में भीषण हादसा हुआ है। सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों की भिडंत हो गई। इस घटना में एक लोको पायलट की मौत भी हो गई है और दूसरा घायल है। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए हैं। घटना के बाद लोको शेड में आग भी लग गई थी। वहीं, घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकि अन्य कर्मचारी भी घायल हैं। इस हादसे के कारण रेल यातायात रोक दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए