हालात

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी डरावनी रफ्तार! 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 11 मरीजों की गई जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,213 नए मामले सामने आए हैं, 7624 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर डरावनी रफ्तार पकड़ ली है। एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,213 नए मामले सामने आए हैं, 7624 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई।

Published: undefined

देश में सक्रिय मामले बढ़कर 58,215 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 7,624 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,74,712 हो गई। इस वजह से भारत की रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेटवर्तमान में 2.38 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 5,19,419 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.63 करोड़ से अधिक हो गई।

गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 195.67 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,51,69,966 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.54 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड -19 जैब की पहली खुराक दी गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा