
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की वजह से चर्चाओं में बने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हैदराबाद के घर को रविवार को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि ‘उस्मानिया विश्वविद्यालय ज्वांइट एक्शन कमेटी’ के सदस्य होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने रविवार को अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर टमाटर फेंके और गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Published: undefined
दरअसल, हैदराबाद में चार दिसंबर को सिनेमा हॉल में फिल्म ‘‘पुष्पा 2: द रूल’’ के प्रीमियर पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल होकर कोमा में चला गया। आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद अल्लू अर्जुन सिनेमा हॉल आए और अनुमति नहीं होने के बावजूद वो गाड़ी के ऊपर रोड शो करते हुए सिनेमा हॉल तक पहुंचे, जिससे हजारों प्रशंसक बेकाबू हो गए और वहां हादसा हो गया।
Published: undefined
इसी घटना के खिलाफ साउथ सुपरस्टार के घर को उपद्रवियों के एक समूह ने निशाना बनाया है। हमलावरों ने अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके और परिसर में रखे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद आवास पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था। जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी। अल्लू अर्जुन अगले दिन सुबह को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन मीडिया से मुखातिब हुए थे। बातचीत के दौरान ‘पुष्पा’ अभिनेता ने थिएटर में हुए भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined