हालात

दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अब कैसी है तबीयत? उनके निजी सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का इलाज जारी है। राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर उनके निजी सचिव गर्वित नारंग ने बड़ा अपडेट दिया है। गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

Published: 16 Aug 2022, 9:47 AM IST

हाल ही में उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने बताया था कि राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव में पॉजिटिव रिस्पांस दिख रहा है। उन्होंने हाथ-पैर हिलाए, जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है।

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके सिर की कोई नस दबी हुई है। ठीक होने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है।

Published: 16 Aug 2022, 9:47 AM IST

सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

Published: 16 Aug 2022, 9:47 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Aug 2022, 9:47 AM IST