
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,41,986 केस सामने आए हैं और 285 लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान 40,895 रिकवरी हुई।
वहीं, ओमिक्रॉन के मामले भी देश में तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक अमिक्रोन के कुल 3,071 मामले सामने आए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,203 हो गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Jan 2022, 10:14 AM IST