हालात

'मैं ब्राह्मणवाद के खिलाफ हूं, ब्राह्मणों के नहीं'- मांझी ने समाज के खिलाफ अपने बयान पर दिया सफाई

जीतनराम मांझी ने कहा कि ब्राह्मणवाद की प्रथा हमेशा दलितों से नफरत करती है, उन्हें अछूत घोषित करती है। मैं ब्राह्मणवाद द्वारा बनाई गई इन अपमानजनक प्रथाओं के खिलाफ हूं। मैं ब्राह्मणों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मुझे ब्राह्मणवाद से आपत्ति है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बवाल मचने के बाद मंगलवार को मांझी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह ब्राह्मणवाद के खिलाफ हैं, ब्राह्मणों के नहीं।

Published: undefined

जीतनराम मांझी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "ब्राह्मणों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द जुबान फिसलने की वजह से हो सकते हैं और मैं इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं। मैं ब्राह्मणों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मुझे ब्राह्मणवाद से आपत्ति है।" मांझी ने कहा कि ब्राह्मणवाद की प्रथा हमेशा दलितों से नफरत करती है, उन्हें अछूत घोषित करती है। मैं ब्राह्मणवाद द्वारा बनाई गई इन अपमानजनक प्रथाओं के खिलाफ हूं।

Published: undefined

इससे पहले बीजेपी की बिहार इकाई के कार्यकारी सदस्य गजेंद्र झा ने कहा था, "जो भी ब्राह्मण का बेटा समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मांझी की जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दूंगा और पूरे जीवन का खर्च वहन करूंगा।" झा ने कहा कि मांझी की न तो गरिमा है और न ही वह हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं। हिंदू धर्म को बचाने के लिए मैं मरने को तैयार हूं।

Published: undefined

गजेंद्र झा ने कहा, "हम शुरू से मानते हैं कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति हैं। वह होश खो बैठे हैं। लेकिन वह बार-बार ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" इस बीच, बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि उन्हें (मांझी को) भारतीय परंपराओं और हिंदू धर्म पर एक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना चाहिए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नीट यूजी पेपर लीक, संसदीय समिति में विपक्षी सांसदों की नाराजगी, एनटीए से किए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी सांसद की धमकी, अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल और इबोला का कहर

  • ,
  • देश में 'वेदर इमरजेंसी'! 47.6 डिग्री के टॉर्चर से कांपा बांदा, भीषण गर्मी की चपेट में आधा हिंदुस्तान, लोग बेहाल

  • ,
  • पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा वार, कहा- इटली में रील्स और भारत में लाठियां, छात्रों का भविष्य बर्बाद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: मारुति की कारें जून से हुई होंगी महंगी और शेयर बाजार, रुपया और सोना-चांदी का जानें आज का हाल