हालात

'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं', पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, 'हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान।'

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर फिर से सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा गया, "नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।" पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, "हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान।"

पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल और बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल को दिखाया गया है। इससे पहले भी बिहार में कई बार ऐसे पोस्टर सामने आए हैं जो राजनीतिक पारा बढ़ाते रहे हैं। शुक्रवार को भी राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐसे पोस्टर लगे थे, जिसमें नीतीश कुमार को लेकर तंज किया गया था।

Published: undefined

शुक्रवार को लगे पोस्टर में लिखा गया था- यह सरकार "धृतराष्ट्र की सरकार" है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "कुर्सी कुमार" के रूप में संबोधित किया गया है।

RJD ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और यह स्थिति 18 वर्षों से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार के कारण बनी है। पोस्टर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें विशेष रूप से नालंदा में एक महिला के पैरों में 6 कील ठोकने जैसी क्रूर घटनाओं का उल्लेख है।

Published: undefined

इसके अलावा, आरजेडी ने नीतीश कुमार की सरकार को "20 साल पुरानी खटारा सरकार" और "निकम्मी बीजेपी-जदयू सरकार" बताया है। आंकड़ों का हवाला देते हुए, आरजेडी ने दावा किया कि नीतीश सरकार के तहत बिहार में 60,000 हत्याएं और 25,000 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।

इसके अलावा बिहार विधान परिषद में प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में ही मौजूद थे। विपक्ष ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

Published: undefined

सदन के बाहर निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।"

उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, जब जनता के सवाल नहीं उठाएंगे तो सदन में क्या उठाएंगे? जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर चर्चा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कहने लगते हैं आप (राबड़ी देवी) और आपके पति (लालू प्रसाद यादव) ने क्या किया है? सब हमने किया है। 

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined