हालात

बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

एक दिन पहले ही एसआईआर और चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव
बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मनोज अग्रवाल के ही नेतृत्व में राज्य में विवादास्पद एसआईआर की प्रक्रिया हुई, जिसमें लाखों लोगों के नाम काट दिए गए। इसके बाद उन्होंने ही राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया, जिसमें बीजेपी की बड़ी जीत हुई। एक दिन पहले ही एसआईआर और चुनाव में अहम भूमिका निभावेन वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि मौजूदा मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला को नयी दिल्ली में प्रमुख स्थानीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने नंदिनी चक्रवर्ती को मुख्य सचिव पद से हटाकर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी नरियाला को इस पद पर नियुक्त किया था।

Published: undefined

1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मनोज अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नेतृत्व किया था। एसआईआर के दौरान लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। राज्य में यह पूरी प्रक्रिया विवादित रही और बेहद लंबी चली।

Published: undefined

मनोज अग्रवाल को मार्च 2025 में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने फरवरी 2017 से इस पद पर रहे आरिफ आफताब का स्थान लिया था, जो दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में, अग्रवाल राज्य सचिवालय में चुनाव विभाग के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त पद भी संभाल रहे थे।

Published: undefined

खास बात है कि इससे पहले शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह 1990 बैच के अधिकारी हैं और राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर थे। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी। सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले हैं।

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर