हालात

बीजेपी कुछ दिन और सत्ता में रही तो तानाशाही लागू हो जाएगा, जेडीयू का बीजेपी पर हमला

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। कुछ दिन और अगर बीजेपी रही तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को एक अपराधिक मामले में निचली अदालत के फैसले में राहत नहीं मिलने के बाद जडीयू ने भी बीजेपी पर सियासी हमला बोला है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी अगर कुछ दिन और सत्ता में रही तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा। पटना में पत्रकारों ने राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के संबंध में पूछा तो ललन सिंह ने कहा कि इसमें क्या है, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। कुछ दिन और अगर बीजेपी रही तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा।

गुजरात हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने और दो साल की जेल की सजा के निचली अदालत के फैसले पर रोक से शुक्रवार को इनकार कर दिया। इस सजा के कारण कांग्रेस नेता की सांसदी भी चली गई थी।

जदयू अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय सचिव केके पाठक के बीच छिड़े विवाद के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि पूरे मामले को सरकार देख रही है। यह सरकार का मामला है। सरकार ही इस मामले को शॉर्ट आउट करेगी, इसमें पार्टी का कोई काम नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 1,502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 पर और सोना-चांदी में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल सरकार ने लापता भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 2 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

  • ,
  • आधार में दिल्ली, पासपोर्ट में चेन्नई... एक ईमेल और 'फ्लैग्ड' पासपोर्ट ने कैसे रोकी सौरभ दास की लंदन फ्लाइट?, जानें डिटेल

  • ,
  • खेलः टेस्ट रैंकिंग में बावुमा, गिल, बुमराह की लंबी छलांग और वैभव की ऐतिहासिक पारी से संजय मांजरेकर चिंतित

  • ,
  • लद्दाखः वोटर घटाने का नया हथकंडा, जब बर्फ से ढक जाएगा इलाका, उस समय किया गया है चुनाव कराने का ऐलान