
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की अंतिम अरदास में कहा कि अगर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा, "मंत्री और उनके बेटे को आगरा में अलग-अलग बैरक में रखा जाना चाहिए, लखीमपुर जेल में नहीं, क्योंकि वे हत्या के दोषी हैं। मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"
Published: undefined
दरअसल मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे पर 3 अक्टूबर की उस घटना में शामिल होने का आरोप है, जिसमें चार किसानों समेत नौ लोगों को एसयूवी गाड़ियों से कुचल दिया गया था। मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मंत्री पर किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है, जिसके कारण यह घटना हुई।
Published: undefined
मंगलवार को शहीद किसानों की शांति के लिए हुए अंतिम अरदास के मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि 24 अक्टूबर को मृतकों की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी और 26 अक्टूबर को लखनऊ में पंचायत होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। टिकैत ने घोषणा की कि उससे पहले 15 अक्टूबर को सभी जिलों में पुतले जलाए जाएंगे। स्थानों का फैसला बाद में किया जाएगा।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि 'अंतिम अरदास' दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना है और यहां कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। टिकैत ने कहा, "लेकिन हम तब तक आराम करने वाले नहीं हैं, जब तक कि किसानों को कुचलने के दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित नहीं हो जाती। हमने जब सरकारी प्रतिनिधियों से बात की तो हमने अपनी मांगों को स्पष्ट कर दिया था- मंत्री और उनके बेटे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी। इस मुद्दे पर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।"
Published: undefined
उन्होंने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की हो चुकी गिरफ्तारी को 'रेड कार्पेट अरेस्ट' करार दिया और कहा कि यह किसानों को मंजूर नहीं है। टिकैत ने किसी भी राजनीतिक नेता को सभा को संबोधित करने की अनुमति नहीं दी और कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक 'पवित्र' कार्यक्रम था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined