हालात

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय में अहम बैठक, ड्रोन घुसपैठ पर भी चर्चा

बैठक में जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और बाहर से काम करने आए मजदूरों की टारगेट किलिंग पर भी चर्चा की गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से भेजे जा रहे ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार की तस्करी समेत जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में केंद्र शासित प्रदेश के आला अधिकारी सहित सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक हाइब्रिड मोड में की गई। जानकारी के मुताबिक इस अहम बैठक में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के आला अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा हालातों की भी समीक्षा की गई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर उभरे ड्रोन घुसपैठ की समस्या से निपटने के लिए भी चर्चा की गई। बता दें कि बीएसएफ ने इस साल सीमा पर लगभग 20 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ एक था। यहीं नहीं बड़ी संख्या में ड्रग्स और हथियार भी बरामद किए गए हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और बाहर से काम करने आए मजदूरों की टारगेट किलिंग पर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अक्टूबर में जम्मू कश्मीर दौरे के बाद यह जम्मू कश्मीर की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय की पहली बैठक है। पिछले महीने ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के हालात की जानकारी दी थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति