हालात

UP: ग्रेटर नोएडा में रोड रेज में परिचितों ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, बाइक और कार निकालने के दौरान शुरू हुआ विवाद

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में 3 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके में एक व्यक्ति 29 नवंबर को शाम 8:30 बजे के आसपास एक शादी समारोह से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में बाइक और कार निकालने को लेकर उसका विवाद दूसरे पक्ष के लोगों से हो गया। कहासुनी के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसे बुरी तरीके से घायल कर फरार हो गए।

Published: undefined

घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में 3 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल थाना जारचा के ग्राम छायास का रहने वाला अशोक कुमार ग्राम मुठियानी में 29 नवंबर को एक शादी में शामिल होने गया था। वहां से 8:30 बजे के आसपास वह लौट रहा था। तभी ग्राम गुलावठी खुर्द के पास उसकी बाइक निकालने को लेकर उसी गांव के रहने वाले नकुल, आकाश और बबलू से बहस हो गई।

Published: undefined

इसके बाद उन्होंने अशोक पर चाकुओं से वार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक. इस मामले में थाना जारचा में एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी है। शादी समारोह से लौटते समय कार व बाइक को निकालने को लेकर हुए विवाद में पूर्व से परिचित लोगों द्वारा पीडि़त पर चाकू से हमला किया गया। टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा