हालात

देहरादून के सहसपुर में नदी में बने टापू पर फंसे 5 लोगों की आफत में आई जान, SDRF ने ऐसे बचाई जान

SDRF को कल रात सूचना मिली थी कि सहसपुर नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी में बने द्वीप पर फंस गए हैं। SDRF के बचाव दल ने 5 लोगों को राफ्ट की मदद से बचाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के देहरादून में 5 लोगों की जिंदगी SDRF ने बचाई। दरअसल, सहसपुर में भारी बारिश के चलते बरसाती नदी अचानक उफान पर आ गया। जिस कारण नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंस गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनका रेस्क्यू किया।

SDRF प्रवक्ता ने बताया, “SDRF को कल रात सूचना मिली थी कि सहसपुर नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी में बने द्वीप पर फंस गए हैं। SDRF के बचाव दल ने 5 लोगों को राफ्ट की मदद से बचाया।”

वीडियो में दिखाई दे रहा है, जब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, इस दौरान घनघोर अंधेरा और नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने टापू पर फंसे 5 लोगों का बमुश्किल राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित किनारे लाया। वहीं, सुरक्षित रेस्क्यू करने पर टापू पर फंसे लोगों ने एसडीआरएफ टीम का आभार जताया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!