हालात

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,108 नए केस आए सामने, 31 मरीजों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटों में 5,675 मरीजों के ठीक होने के साथ कोरोना महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 4,39,36,092 हो गई। नतीजतन, भारत का कोविड रिकवरी रेट अब 98.71 फीसदी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौत के नए आंकड़े के साथ देशभर में करोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,216 हो गई। सक्रिय मामले हालांकि घटकर 45,749 हो गए हैं, जो देश के कुल मामलों का 0.1 प्रतिशत है।

Published: undefined

देश में पिछले 24 घंटों में 5,675 मरीजों के ठीक होने के साथ कोरोना महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 4,39,36,092 हो गई। नतीजतन, भारत का कोविड रिकवरी रेट अब 98.71 फीसदी है। इस बीच, संक्रमण की दैनिक और साप्ताहिक दर क्रमश: 1.44 प्रतिशत और 1.70 प्रतिशत रही।

Published: undefined

साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 3,55,231 टेस्ट किए गए, अब तक कुल 89.02 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए। बुधवार सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 215.67 करोड़ से अधिक हो गया। किशोर आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 4.06 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा