हालात

Himachal Election Results: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, BJP को सिर्फ इतनी सीटों पर बढ़त, AAP का नहीं खुला खाता

कई घंटों के मतगणना के बाद रुझानों में कांग्रेस बहुमत से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी अभी खाता भी नहीं खोल पाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कई घंटों के मतगणना के बाद रुझानों में कांग्रेस बहुमत से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी अभी खाता भी नहीं खोल पाई है। ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक की है।

इस बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान पहला नतीजा आ गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार छठी बार अपनी पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र सिराज से 20,000 से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

वहीं मंडी जिले की सुंदरनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार राकेश कुमार जीते हैं।

बता दें, हिमाचल की 68 विधानसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान हुए थे। ऐसे में आज यानी 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, लगाया 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप!

  • ,
  • IDBI बैंक बिक्री के प्रस्ताव की हो जेपीसी जांच, कांग्रेस ने उठाए मुनाफे वाली बैंक के विनिवेश के तर्क पर सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने भरा दम, त्योहारी सीजन में झूमे निवेशक, इस कंपनी में फ्रॉड की खबर ने बढ़ाई चिंता!

  • ,
  • राहुल गांधी ने मोदी पर 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया, खुली बहस की दी चुनौती

  • ,
  • खेलः एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट और न्यूजीलैंड को झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन और मार्क