
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का विरोध करने और काला झंडा दिखाने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। संजय निषाद विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद रविवार को देवरिया में एक स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तभी महिंद्रा निषाद नाम के युवक ने नारेबाजी करते हुए काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया।
Published: undefined
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तुरंत युवक पर धावा बोल दिया और उसकी पिटाई कर दी।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिंद्रा को बाजार में घसीटा गया और एक कार में बैठने के लिए मजबूर किया गया। कुछ देर बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Published: undefined
हालांकि, पुलिस ने उसे जाने दिया क्योंकि उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
संजय निषाद ने इस घटना के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि युवाओं को उनके द्वारा उकसाया गया था।
Published: undefined
युवक निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहा था, जिसकी मांग संजय निषाद भी करते रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोई समस्या नहीं है। युवक को गुमराह किया गया है। वह मेरे समुदाय से ताल्लुक रखता है और मैं उसे गले लगाऊंगा और उसे माफ कर दूंगा।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined