हालात

देश में बढ़ते कोरोना का कहर! 24 घंटे में 7,633 नए केस, 11 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या 61 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई है। दिल्ली और केरल में चार-चार, जबकि हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अभी काभी बड़ी तादात में सामने आ रहे हैं। ऐसे में आप को सावधान रहने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 61,233 हो गई है।

Published: undefined

देश में पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई है। दिल्ली और केरल में चार-चार, जबकि हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई है।

Published: undefined

रिपोर्ट के अनुसार, सक्रिय मामले कुल संक्रमितों का 0.14 प्रतिशत है। राष्ट्रीय कोरोना रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,702 मरीज ठीक हुए। इसेक साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा