
चीन के वुहान से जिस भयंकर महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस की शुरूआत हुई थी। आज पूरी दुनिया उसके जद में है। इससे भी ज्यादा डराने वाली बात ये है कि जो भारत अपनी कई उपलब्धियों के दम पर भी विश्व में पहले स्थान में नहीं आ पाया वो आज कोरोना के मामले में सबसे ऊपर है। यानी भारत में कोरोना की दूसरी लहर से हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि नए कोरोना के मामलों में भारत दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। देश में पिछले एक दिन में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा कोविड 19 के मामले दर्ज किए गए हैं। इतना ही नहीं 24 घंटे के भीतर दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। देखिए ये रिपोर्ट
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined