
अंडर-19 विश्वकप में भारत का विजय अभियान जारी है। भारत के युवा खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में परंपरागत प्रतिद्धंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कप्तान शॉ और उनके साथी सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने शानदार शुरुआत की। शॉ ने 41 जबकि कालरा ने 47 रन बनाए।
जबाव में पाकिस्तान 29.3 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल ने 4 विकेट लिए। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज अली जफरयाब सिर्फ एक रन बनाकर ही आउट हो गए। पाकिस्तान की पारी में शुरू के 12 में से 6 ओवर तो बिना किसी रन के रहे। शनिवार को फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम को इस जीत पर बधाई दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए