हालात

देश में कोरोना से हाहाकार! 24 घंटे में 3.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 3689 मरीजों ने गंवाई जान

भारत में अब तक कोरोना वायरस से 2,15,542 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या 33,49,644 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 है। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। आज यानी 2 मई को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,92,488 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 3,689 लोगों की मौत हुई है और 3,07,865 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। आपको बता दें, भारत में अब तक कोरोना वायरस से 2,15,542 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या 33,49,644 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 है। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है।

वहीं वैक्सीनेशन की बात की जाए तो भारत में अब तक 15,68,16,031 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई है। वहीं बीते 24 घंटे में 18,26,219 लोगों को टीका लगा है। देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। 01 मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। हालांकि कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ वालों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।

इससे पहले देश में शनिवार को 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आए थे। देश में पिछले कई दिनों से कोविड-19 के दैनिक आंकड़े साढ़े तीन लाख से ज्यादा हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में पृथ्वीराज कपूर: फिल्मों में सफल होने के बाद भी नहीं छोड़ा थिएटर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 शो

  • ,
  • सिनेजीवन: दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान और सैफ ने सुनाया करीना के साथ पहली बाइक राइड का मजेदार किस्सा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में खुलेआम बिक रहे पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से पूछे सख्त सवाल

  • ,
  • उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हादसा, बंगाल के 5 ट्रैकर्स समेत 8 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • ,
  • दिल्ली पुलिस ने जवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसीपी को निलंबित किया, रोहिणी बार ने हड़ताल वापस ली