हालात

अमेरिका से ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने पूरा देश बेच दिया, यह भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने को लेकर असहमति के कारण यह समझौता चार महीने से रुका हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘सवाल उठता है कि जो काम प्रधानमंत्री ने चार महीने तक नहीं किया, वह उन्होंने 15 मिनट में कैसे कर दिया?

अमेरिका से ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने पूरा देश बेच दिया, यह भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा: राहुल गांधी
अमेरिका से ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने पूरा देश बेच दिया, यह भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा: राहुल गांधी फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के बरनाला में ‘‘मजदूर किसान महारैली’’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा। उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर दबाव में अमेरिका के साथ यह समझौता करने का आरोप लगाया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने को लेकर असहमति के कारण यह समझौता चार महीने से रुका हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘सवाल उठता है कि जो काम प्रधानमंत्री ने चार महीने तक नहीं किया, वह उन्होंने 15 मिनट में कैसे कर दिया? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गारंटी दी थी कि भारत हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘‘भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा’’।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने देश का भयंकर नुकसान किया है। देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। MSMEs को खत्म कर दिया। ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया लेकिन अमेरिका ने हमें क्या दिया? भारत की ओर से कहा गया कि 9 लाख करोड़ रुपए का सामान हम अमेरिका से खरीदेंगे, लेकिन बदले में अमेरिका ने नहीं कहा कि हम भी खरीदेंगे। इस ट्रेड डील में न अमेरिका के किसानों का नुकसान होगा और न ही इंडस्ट्री का। नरेंद्र मोदी ने पूरा हिन्दुस्तान बेच दिया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से कहा है कि आप जिससे तेल खरीदने को कहेंगे, उससे ही हम तेल खरीदेंगे। हिंदुस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा काम नहीं करता। मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि नरेंद्र मोदी भी यह काम नहीं करते। इसलिए मेरा सवाल है: आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सारा डेटा अमेरिका को सौंप दिया। हमारे देश और किसानों का डेथ वारंट साइन कर दिया।

Published: undefined

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि हाल ही में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उन्हें लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के संस्मरणों पर टिप्पणी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनका इरादा जनरल नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक का उल्लेख करने का था, जिसमें, उनके (नरवणे) दावे के अनुसार, सीमा के निकट चीनी सैनिकों की गतिविधियों के दौरान राजनीतिक नेतृत्व की प्रतिक्रिया की कमी का वर्णन किया गया है।

Published: undefined

इस अवसर पर कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined