हालात

आखिरी वनडे में भारत की आठ विकेट से जीत, कोहली का शानदार शतक  

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्टाइल से इमरान ताहिर के ओवर की पहली परशानदार चौका जड़कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की वनडे सीरीज 5-1 से जीत ली।

फोटो सौजन्य : @ICC
फोटो सौजन्य : @ICC दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे वनडे में शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते कप्तान विराट कोहली

भारत ने सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए छह वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम को 46.5 ओवरों में 204 रनों पर ही रोक दिया और फिर इस आसान से लक्ष्य को 32.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत छह वनडे मैचों की यह सीरीज 5-1 से जीतने में सफल रहा।

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 129 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने अपनी पारी में सिर्फ 96 गेंद खेलीं और 19 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिड़ी ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (15) के रूप में पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाला। धवन 34 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 500 रन पूरे किए और इसी के साथ वो बतौर कप्तान द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर भी बन गए। कोहली को मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Feb 2018, 11:26 PM IST

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन