हालात

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना पर सेना का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बठिंडा मिलिस्ट्री स्टेशन पर फायरिंग के दौरान आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को फायरिंग की घटना को लेकर सेना का बयान सामने आया है। सेना की ओर से कहा गया है कि पंजाब पुलिस के साथ मामले की संयुक्त जांच जारी है। घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जानमाल के नुकसान की सूचना दी जा रही है। उधर, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे थोड़ी देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस मामले में अपडेट देंगे।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बठिंडा मिलिस्ट्री स्टेशन पर फायरिंग के दौरान आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है। इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

सेना की ओर से कहा गया कि दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि फायरिंग की घटना सुबह 4.35 बजे हुई।फायरिंग की सूचना के बाद क्विक रिएक्श टीम एक्टिव हो गई और पूरे इलाके को सील कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा