हालात

न्यूजीलैंड की PM के इस्तीफा पर जयराम रमेश बोले- भारतीय राजनीति को जैसिंडा अर्डर्न जैसे लोगों की जरूरत

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने बताया कि वो 7 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि, वो सांसद के तौर पर आम चुनाव तक काम करती रहेंगी। जैसिंडा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। जैसिंडा अगले महीने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ देंगी। जैसिंडा के इस फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राजनीति को जैसिंडा जैसे लोगों की जरूरत है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि महान क्रिकेट कमेंटेटर विजय मर्चेंट ने अपने करियर के चरम पर संन्यास लेने के बारे में कहा था कि 'तब जाओ जब लोग पूछेंगे कि वह क्यों जा रहा है। ये नहीं कि वह क्यों नहीं जा रहा है।' कीवी पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है वह अपना पद छोड़ रही हैं, मर्चेंट की तरह। भारतीय राजनीति को उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।

जैसिंडा अर्डर्न ने बताया कि वो 7 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि, वो सांसद के तौर पर आम चुनाव तक काम करती रहेंगी। जैसिंडा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस दौरान वह भावुक हो गई थी। जैसिंडा ने कहा कि 7 फरवरी को पीएम के तौर पर उनका आखिरी दिन होगा।

उन्होंने कहा कि वह छह साल तक सत्ता में रहने के बाद अगले महीने पद छोड़ देंगी। उन्होंने कहा कि अब उनके पास नेतृत्व करने के लिए कुछ खास नहीं बचा है। 42 वर्षीय अर्डन 2017 में प्रधानमंत्री चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बनीं थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर