
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन जारी है। एक बार फिर दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत और बढ़ती महंगाई को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रसोई गैस के सिलेंडर और मटके लेकर पहुंचीं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए