हालात

इंडिगो संकट: आज भी 500 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर यात्री बेहाल, सिविल एविएशन मंत्री बोले- सख्त एक्शन लेंगे

दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो के बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की बेबसी और निराशा साफ दिखाई दे रही है। आज भी इंडिगो ने 500 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाओं पर ब्रेक जारी है। आज भी इंडिगो ने 500 उड़ानें रद्द कर दी हैं और उसकी दिन भर में 1,802 उड़ानों के संचालन की योजना है। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इंडिगो ने अब तक 4500 बैग डिलीवर किए

​​​​​​इस बीच सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि इंडिगो ने सोमवार दोपहर तक 4500 बैग डिलीवर किए हैं और अगले 36 घंटों में यात्रियों को बाकी 4,500 बैग डिलीवर करने का टारगेट है।

मंत्रालय ने यह भी कहा, ''आज (सोमवार) इंडिगो 138 में 137 गंतव्यों के लिए 1,802 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। उसकी 500 उड़ानें रद्द हुई हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि एक से सात दिसंबर की अवधि के लिए बुक किए गए 5,86,705 टिकटों के पीएनआर रद्द किए गए और उनका पैसा लौटा दिया गया। इसकी कुल राशि 569.65 करोड़ रुपये है।

'इंडिगो के खिलाफ जांच जारी, एयरलाइन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे'

राज्यसभा में सोमवार को नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार ने इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द किए जाने के संबंध में जांच शुरू कर दी है और एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अन्य एयरलाइनों के लिए उदाहरण पेश किया जा सके।

उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए नायडू ने इंडिगो एयरलाइंस को उसके दिन-प्रतिदिन के संचालन के दौरान चालक दल और ड्यूटी रोस्टर को प्रबंधित करने में विफल करार दिया। उन्होंने कहा, “हम इस स्थिति को हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम एक जांच कर रहे हैं। हम न केवल इस मामले में बल्कि एक मिसाल पेश करने के लिए भी बहुत, बहुत कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

दिल्ली हाईकोर्ट में भी इंडिगो के खिलाफ याचिका दायर

दूसरी ओर इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर की गई है। दिल्ली HC का कहना है कि इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए लिस्ट की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति