
पश्चिम एशिया संकट के कारण तेल विपणन कंपनियों द्वारा विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतें बढ़ाने का असर दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन शुल्क बढ़ाते हुए 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की है।
Published: undefined
इंडिगो ने एक बयान में कहा, ''घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा। इंडिगो ने अलग-अलग यात्रा दूरियों के हिसाब से अपने घरेलू ईंधन शुल्क को फिर से निर्धारित किया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, दूरी के आधार पर ईंधन शुल्क 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा।"
Published: undefined
इंडिगो के बयान में कहा गया, ''अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए पिछले महीने में एटीएफ की कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं, जिसके चलते इन मार्गों पर एयरलाइन की परिचालन लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।'' एयरलाइन ने कहा कि ये संशोधित शुल्क दो अप्रैल को रात 00:01 बजे से लागू होंगे। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही थी।
Published: undefined
इंडिगो एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया। नए संशोधित रेट के अनुसार अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,09,450 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 98,247 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर तय की गई है। विमान ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined