हालात

देश की जनता को त्योहारी मौसम में महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमतें?

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,731.50 रुपये होगी। इस बढ़ोतरी के तत्काल प्रभाव से बाहर खाना महंगा हो जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

त्योहार के मौसम में देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने आज (रविवार) से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,731.50 रुपये होगी। इस बढ़ोतरी के तत्काल प्रभाव से बाहर खाना महंगा हो जाएगा।

यह फैसला ओएमसी द्वारा 1 सितंबर से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की भारी कटौती करने के ठीक एक महीने बाद आया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में उनकी कीमत 1,522 रुपये हो गई थी।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी केंद्र द्वारा अगस्त में देशभर के सभी कनेक्शन धारकों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती के ठीक एक महीने बाद हुई है।

वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों के लिए मासिक संशोधन प्रत्येक महीने के पहले दिन किया जाता है। इससे पहले अगस्त में भी ओएमसी ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे