हालात

अफगान छात्रों की मदद के लिए आगे आए आईआईटी दिल्ली और जेएनयू जैसे संस्थान, हेल्पलाइन नंबर जारी

तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है। संकट की इस घड़ी में अब आईआईटी दिल्ली और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे संस्थान अफगानिस्तान के अपने छात्रों की मदद के लिए आगे आए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। संकट की इस घड़ी में अब आईआईटी दिल्ली और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे संस्थान अफगानिस्तान के अपने छात्रों की मदद के लिए आगे आए हैं। आईआईटी ने अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर कहा कि वह अफगान छात्रों को कैंपस में वापस लाने की कोशिश करेगा। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक संकट की इस घड़ी में आईआईटी दिल्ली अपने छात्रों और अफगानिस्तान के अपने पूर्व छात्रों के साथ खड़ा रहेगा। संस्थान ने अफगान छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक मुसीबत में फंसे छात्रों के लिए 91-11-26591713, 91-9811091942 यह दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST

वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े अफगानिस्तान के दो दर्जन से अधिक छात्रों ने भारत सरकार से उनकी वीजा अवधि बढ़ाने की अपील की है। इन छात्रों का वीजा अगले 2 महीने में खत्म हो रहा। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल यह छात्र अपने देश नहीं लौटना चाहते। यही कारण है कि इन छात्रों ने वीजा की अवधि बढ़ाने की अपील की है।

जेएनयू का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को कुछ अफगान छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में वापसी कराने के अनुरोध मिले हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस विषय में छात्रों के हितों को देखते हुए जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST

वहीं जेएनयू छात्र संघ भी अफगानी छात्रों की मदद के लिए आगे आया है। छात्र संघ ने इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखते हुए अपील की है कि अफगानी छात्रों को वीजा संबंधी अनुमति एवं छात्रावास की सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं।

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST

इस विषय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर रविकेश का कहना है कि जेएनयू के कुछ अफगान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में उनकी वापसी कराने का अनुरोध किया है। हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निदेशरें अनुसार अनुसार विश्वविद्यालय अभी सामान्य गतिविधियों के लिए बंद है।

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST

गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाएं वापस लौट चुकी हैं। इसके बाद वहां तालिबान का कब्जा हो गया है। इस घटनाक्रम के उपरांत लगातार विभिन्न देशों के राजनयिक अफगानिस्तान से वापस लौट रहे हैं। उनके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं व्यवसायी भी अफगानिस्तान छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Aug 2021, 9:06 PM IST