हालात

बिहार : सांप्रदायिक झड़प के बाद बगहा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

बिहार के बगहा शहर में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प के एक दिन बाद राज्य के गृह विभाग ने अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

फोटो - सोशल मीडिया
फोटो - सोशल मीडिया  

बिहार के बगहा शहर में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प के एक दिन बाद राज्य के गृह विभाग ने अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। बगहा शहर में इंटरनेट पाबंदी गुरुवार दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी। गृह विभाग ने बगहा (बगहा एक पुलिस जिला है और वहां एसपी रैंक के अधिकारी तैनात हैं) के जिलाधिकारी और एसपी की रिपोर्ट पर यह फैसला लिया है।

गृह विभाग ने कहा है कि आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र की शांति को भंग करने के लिए उत्तेजक संदेश और वीडियो प्रसारित करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर विभाग ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है।

गृह विभाग ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी अवधि के लिए निलंबित करने के लिए भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 के तहत कार्रवाई की गई थी। सोमवार को नागपंचमी के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बगहा के अलावा पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी और कल्याणपुर गांव में भी हिंसक झड़पें हुईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद