हालात

चलती ट्रेन में घुसा लोहे का रॉड, कोच में बैठे शख्स की हुई दर्दनाक मौत, रेलवे ने शुरू की जांच

रेलवे ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से जांच की जा रही है कि आखिर यह लोहे का रॉड अंदर कैसे पहुंचा। इस हादसे के बाद ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी जहां पर मृतक की बॉडी को अलीगढ़ जीआरपी के सुपुर्द किया गया और जांच के आदेश दिए गए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

प्रयागराज के पास नीलांचल एक्सप्रेस के अंदर एक ऐसा हादसा हुआ है जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। दरअसल चलती ट्रेन में बाहर से आए एक धारदार लोहे के रॉड ने जनरल कोच के अंदर बैठे व्यक्ति की जान ले ली। रॉड सीधा कोच के अंदर बैठे युवक की गर्दन को आर पार कर गया। हादसे को देखकर कोच में बैठे लोग दहशत में आ गए।

Published: undefined

रेलवे के मुताबिक आरपीएफ और जीआरपी दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8:45 बजे नीलांचल एक्सप्रेस जब प्रयागराज मंडल के डावर सोमना से पास कर रही थी, उसी दौरान बाहर से एक लोहे का रॉड जनरल कोच की तरफ आया और यात्रा कर रहे यात्री हरकेश कुमार दुबे की गर्दन को चीरता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Published: undefined

रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच आरपीएफ और जीआरपी दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है कि आखिर यह लोहे का रॉड अंदर कैसे पहुंचा। इस हादसे के बाद ट्रेन करीब 9:23 पर अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी जहां पर मृतक की बॉडी को अलीगढ़ जीआरपी के सुपुर्द किया गया और जांच के आदेश दिए गए।

Published: undefined

हादसे को देखकर कोच में बैठे लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई। हल्ला-हंगामा मचने के बाद ट्रेन में चल रहे सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और व्यक्ति की हालत देख वह भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मृतक की बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और आगे अपने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'कुछ नहीं बदलेगा, भारत को शुल्क देना होगा और हम शुल्क नहीं देंगे', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार