हालात

उत्तराखंड में छिपा है फरार 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी? कांग्रेस अध्यक्ष माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!

ताजा जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच बताई जा रही है। वहीं अब इस मामले में भाजपा की किरकिरी हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

यूपी के नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी कर फरार हुए बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की है, वह भाजपा के चाल चरित्र को दर्शाता है।

नोएडा में एक महिला के साथ भाजपा से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत त्यागी ने अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की तक की थी। जिसके बाद श्रीकांत की शिकायत पुलिस में हुई। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर श्रीकांत की तलाश में जुटी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच बताई जा रही है। वहीं अब इस मामले में भाजपा की किरकिरी हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी भाजपा पर खुलकर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जो कहते हैं उसका उल्टा होता है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर भाजपा यह कहती है कि बेटी बचाओ तो यह समझो कि बेटियां खतरे में हैं। उत्तराखंड में श्रीकांत की लोकेशन ट्रेस होने के बाद करण माहरा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी यहां पर इसलिए आया है, क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है। माहरा ने कहा कि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए ही यहां पर आ रही है। पुलिस आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार नहीं करेगी। माहरा ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यहां सरकार ने ही श्रीकांत को शरण दी हो।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • राजस्थान: BJP विधायक ने विधानसभा में बजट को लेकर दिया 'शर्मनाक' बयान, महिला एवं जन संगठनों ने कार्रवाई की मांग की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AI समिट में हिस्सा नहीं लेंगे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइल्स पर मचे बवाल के बीच बदला कार्यक्रम

  • ,
  • BCCI और भारत के साथ संबंध चाहता है बांग्लादेश, खेल मंत्री अमीनुल हक बोले- हम सारे मुद्दों को जल्द सुलझाना चाहते हैं

  • ,
  • हिरासत को चुनौती: सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, अनुवादित भाषणों पर विवाद

  • ,
  • AI समिट में शामिल नहीं होंगे बिल गेट्स, उनका मुख्य भाषण रद्द, एपस्टीन विवाद के बीच बदला कार्यक्रम