हालात

जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट

घाटी में 270 मतदान केंद्रों और जम्मू में 274 केंद्रों के 263 वार्डों से कुल 1,029 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 881 उम्मीदवार जम्मू के जिलों से जबकि 148 घाटी से हैं। चुनाव में कुल 3,46,980 मतदाता हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्म-कश्मीर में निकायु चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान

जम्मू-कश्मीर में हो रहे दूसरे चरण के नगरपालिका चुनाव में घाटी में कमोबेश पहले चरण में हुए चुनाव जैसी स्थिति ही है। कश्मीर घाटी के 7 जिलों में मतदान करने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं, जबकि जम्मू के 7 जिलों में हो रहे चुनाव में लोग कतारों में नजर आ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 6 बजे से शुरू हुआ और शाम 7 बजे खत्म हो होगा।

एक मतदान अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, डोडा और रामबन जिलों में और घाटी के अनंतनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बारामूला, बांदीपोरा, बडगाम और कुलगाम जिलों में स्थापित 544 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं।

घाटी में 270 मतदान केंद्रों और जम्मू में 274 केंद्रों के 263 वार्डों से कुल 1,029 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 881 उम्मीदवार जम्मू के जिलों से जबकि 148 घाटी से हैं। चुनाव में कुल मतदाता 3,46,980 हैं, जिनमें से जम्मू में 1,28,104 और घाटी में 2,18,876 हैं।

मतदान अधिकारी ने कहा, "मतदाताओं के बीच फोटो मतदाता पर्चियां वितरित की गई ताकि उन्हें उनके मतदान केंद्र के बारे में सूचित किया जा सके। सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है।"

उन्होंने कहा, "व्यय पर्यवेक्षक भी उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे व्यय पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा मतदान पर्यवेक्षकों में माइक्रो पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, खासतौर से वहां पर जिन केंद्रों को संवेदनशील या अतिसंवेदनशील माना जाता है।"

मुख्यधारा के राजनीतिक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (माकपा), डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट (डीपीएन) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने चुनाव का बहिष्कार किया है।

अलगाववादियों ने उन इलाकों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जहां घाटी में मतदान निर्धारित है। आतंकवादियों ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को धमकियां दी हैं और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के लिए कहा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया

  • ,
  • ‘छात्रों की गूंज’ का प्रयागराज में नया पड़ाव, राहुल गांधी से संवाद के लिए दो लाख युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन