
सीमा पर पाकिस्तानी की नापाक हरकत लगातार जारी है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान की घायल होने की खबर है।
Published: 18 Mar 2019, 12:19 PM IST
खबरों के मुताबिक, सीमा पर सुंदरबनी सेक्टर में करीब 6.30 बजे पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को सीमा पर संघर्ष विराम वहीं रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने बताया, कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए रविवार शाम 6.30 बजे गोलीबारी की।
बता दें पुलवामा पर हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से जैश के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। खबरों की माने तो सिर्फ मार्च महीने में राजौरी में ही पाकिस्तान की ओर से अब तक 8 बार सीजफायर उल्लंघन किया गया है।
इससे पहले 2 मार्च को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की गई ओर की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि एलओसी के पास के कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोला दागा था, जो एक घर के अंदर फटा। इसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी।
Published: 18 Mar 2019, 12:19 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Mar 2019, 12:19 PM IST