हालात

जम्मू कश्मीर: खूनी नाला के पास खाई में गिरी बस, आईटीबीपी के एक जवान की मौत, 24 घायल

जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही निजी बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हो गए।  

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में खूनी नाला के पास एक बस के खाई में गिर जाने की वजह से आईटीबीपी के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 24 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 35 जवान सवार थे। यह बस श्रीनगर से जम्‍मू की ओर जा रही थी।

खबरों के मुताबिक, चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद सुरक्षा बल के जवान कश्मीर के बडगाम से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी जवानों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में सात जवान घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Dec 2018, 10:41 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो