हालात

जम्मू कश्मीर: फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग, वापस भागा

बीएसएफ अपनी मुस्तैदी के चलते सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम कर रही हैं। ड्रोन को सीमा पार करते देख जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते पाकिस्तानी ड्रोन को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के भारतीय हिस्से में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। ड्रोन को सीमा पार करते देख जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते पाकिस्तानी ड्रोन को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, "सैनिकों ने आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज सुबह करीब 4.45 बजे एक ड्रोन देखा।"

उन्होंने आगे कहा, "सीमा लांघने के बाद ड्रोन पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया।"

बीएसएफ अपनी मुस्तैदी के चलते सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम कर रही हैं। 7 मई को भी पाकिस्तान की ओर से भारत की ओर आ रहे एक ड्रोन पर बीएसएफ ने फायरिंग की थी। इस ड्रोन को भी वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थन में निकाय चुनाव के दौरान EVM खराब, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • ,
  • बिहार: भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह EVM में खराबी के आरोप, झुंझुनूं में निर्दलीय उम्मीदवार पर हमला

  • ,
  • बिहार के भागलपुर में दो जगह टूटे तटबंध, कोसी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, 27,954 लोग राहत शिविरों में

  • ,
  • कर्नाटक कैबिनेट ने उद्योग निधि योजना को मंजूरी दी, 11 पिछड़े जिलों में 1 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य: प्रियांक खड़गे