हालात

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, 5 दिन के अंदर दूसरा हमला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने 2 बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आतंकियों की तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लाल चौक इलाके में देर रात आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

पांच दिन में यह दूसरा हमला है। इससे पहले 13 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां जिले में एसओजी कैंप से 150 मीटर दूर गगरान इलाके में घर में घुसकर बिहार के तीन श्रमिकों को गोली मार दी थी। घायल अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Cyclone Akvan: चक्रवात 'अकवान' ने बदली चाल या कुछ बड़ा होने वाला है? ओडिशा में मूसलाधार बारिश से दहशत!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर