हालात

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों पर प्रहार, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को किया ढेर

सुरक्षा बलों को पुलवामा के टिकेन गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुक्षा बल आतंकियों के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड़ में तीन स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

Published: 09 Dec 2020, 9:12 AM IST

यह मुठभेड़ पुलवामा के टिकेन इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को टिकेन गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुक्षा बल आतंकियों के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारे गए।

Published: 09 Dec 2020, 9:12 AM IST

इससे पहले जम्मू-कश्मीर नगरोटा में नाके पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-एमोहम्मद के 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने बान टोल प्लाजा के पास एक नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान ट्रक में सवार आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे थे। इसी दौरान मुठभेड़ चारों आतंकवादी मारे गए थे।

Published: 09 Dec 2020, 9:12 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Dec 2020, 9:12 AM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...