
जापान की सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर बाहरी देश के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश बाहरी देश से आने वाले लोगों के प्रवेश पर दिसंबर में ही अंकुश लगा दिया गया था, लेकिन व्यापार के चलते आने वाले कुछ लोगों सहित स्टूडेंट्स प्रोग्राम की वजह से आने वाले नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों के तहत छूट दी गई थी।
Published: undefined
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बाहरी देश के नागरिकों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री सुगा ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, सभी अनिवासी विदेशी नागरिकों के लिए जापान की सीमाओं को 7 फरवरी तक बंद रखा जाएगा क्योंकि ग्रेटर टोक्यो सहित अन्य क्षेत्रों में आपातकाल घोषित हैं।
Published: undefined
प्रधानमंत्री ने एक टीवी शो में हाल ही में कहा था कि जापान कुछ देशों के कारोबारियों के लिए अपने दरवाजे खुले रखेगा, बशर्ते ऐसा करने की वजह से ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना की नई किस्म का वायरस न फैले।
Published: undefined
बता दें कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बाद दुनिया के कई देशों में फिर से महामारी का खतरा मंडराने लगा है। नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए कई देशों ने एहतेयाती उपाय के तहत फिर से नए तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत जापान ने अपने यहां दूसरे देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined