हालात

असम में जापानी इन्सेफेलाइटिस, मलेरिया का कहर, पिछले दो महीनों में 32 लोगों की मौत, 1,100 मामले आए सामने

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जून और जुलाई में जापानी इन्सेफेलाइटिस के कुल 424 मामले सामने आए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम में इस साल जून और जुलाई में जापानी इन्सेफेलाइटिस, मलेरिया और डेंगू के करीब 1,100 मामले दर्ज किए गए और इनमें से 32 मरीजों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जून और जुलाई में जापानी इन्सेफेलाइटिस के कुल 424 मामले सामने आए। विभाग के एक अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से बताया, ‘‘इनमें से 48 मामले जून में और 376 मामले जुलाई में दर्ज किए गए। एक मरीज की जून में और 28 मरीजों की जुलाई में मौत हुई।’’

आंकड़ों के अनुसार, जून में मलेरिया के 166 और जुलाई में 187 मामले सामने आए। जून में इस बीमारी के कारण तीन लोगों ने जान गंवायी। राज्य में जून में 80 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए जबकि जुलाई में इसके 214 मामले आए। डेंगू के कारण किसी की मौत की कोई खबर नहीं है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के काटने से होने वाली इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा