हालात

यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की गई जान, 11 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी से दाह संस्कार करके लौटते समय बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादा हुआ है। खबरों के मुताबिक, ट्रक और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन बाजार के पास हुआ है। पिकअप सवार सभी लोग वाराणसी से दाह संस्कार कर जौनपुर अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Feb 2021, 8:43 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति