हालात

बीजेपी के सहयोगी दलों का केजरीवाल को समर्थन, पीएम से की दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग

बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना और जेडीयू ने सीएम अरविंद केजरीवाल के धरने को समर्थन दिया है। जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए और इस मामले में पीएम मोदी को दखल देना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी के सहयोगी दलों ने सीएम केजरीवाल के धरने को समर्थन दिया

बीजेपी जहां सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के धरने को निशाना बना रही है, और कड़ी आलोचना कर रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के सहयोगी दल अरविंद केजरीवाल के धरने को समर्थन दे रहे हैं। शिवसेना के बाद अब जेडीयू ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का खुलकर समर्थन किया है।

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए और इस मामले में पीएम मोदी को दखल देना चाहिए। इससे पहले आरजेडी भी केजरीवाल के धरने का समर्थन कर चुकी है।

जेडीयू से पहले शिवसेना ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, “जिस प्रकार का आंदोलन अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया है, वह एक अनूठा है। उद्धव ठाकरे ने मेरे साथ बातचीत की और कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लिए काम करने का अधिकार है, क्योंकि वे निर्वाचित सरकार हैं। जो भी हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।”

बीजेपी के सहयोगी दलों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी सीएम अरविंद केजरीवाल के धरने को समर्थन दे चुके हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शामिल हैं।

गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल के साथ उनके मंत्री दिल्ली में आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने, घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी देने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 11 जून से उपराज्यपाल के आवास पर धरना दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jun 2018, 3:36 PM IST

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया